लाइव न्यूज़ :

देश को सही दिशा देने में शिक्षकों का बड़ा योगदान : दिनेश शर्मा

By भाषा | Updated: September 12, 2021 22:20 IST

Open in App

नोएडा, 12 सितंबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का देश व समाज को सही दिशा देने में बहुत बड़ा योगदान है और शिक्षक ही राष्ट्र एवं बच्चों के भविष्य के निर्माता हैं।

उन्होंने यह बात दादरी में आयोजित एक शिक्षक सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षकों के समर्थन में हमेशा खड़ी है तथा हमेशा उनके समर्थन में रहेगी।

शर्मा ने कहा कि कोरोना काल और लॉकडाउन में बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो, इसके लिए शिक्षकों ने उन्हें ऑनलाइन शिक्षा दी तथा अपने कर्तव्य का पालन किया।

इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर से सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा, ‘‘शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थी हमारी प्राथमिकता हैं। शिक्षक को हम भगवान का रूप मानते हैं। देश के भविष्य को सुधारने के लिए हर एक व्यक्ति को शिक्षा की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि इस दुनिया में कोई भी व्यक्ति बिना शिक्षक के कामयाब नहीं हुआ है, चाहे वह किसी भी युग में हो।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने गौतम बुद्ध नगर विश्वविद्यालय में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को भी संबोधित किया और कहा कि प्रबुद्ध वर्ग का समर्थन हमेशा से भाजपा के साथ रहा है।

उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे आगे भी भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना समर्थन जारी रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह