लाइव न्यूज़ :

ग्रे लाइन: अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा द्वारका-नजफगढ़ मार्ग पर परिचालन

By भाषा | Updated: September 28, 2019 22:56 IST

Open in App

दिल्ली मेट्रो की करीब 4.2 किलोमीटर लंबी ग्रे लाइन के अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह नजफगढ़ को रैपिट ट्रांजिट नेटवर्क से जोड़ेगा। द्वारका-नजफगढ़ मार्ग पर तीन स्टेशन हैं... द्वारका (जहां ब्लू लाइन भी है), नांगली और नजफगढ़।

डीएमआरसी में निगमित संचार के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि इस मार्ग पर परिचालन शुरू होने के साथ ही दिल्ली मेट्रो का विस्तार 377 किलोमीटर और 274 स्टेशनों तक हो जाएगा। इसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन भी शामिल है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ग्रे लाइन सामान्य गेज है और इसकी लंबाई 4.295 किलोमीटर है।

इसमें से 2.57 किलोमीटर एलिवेटेड और 1.5 किलोमीटर भूमिगत है।’’ यह पूछने पर कि यह लाइन लोगों के लिए कब खुलेगी, उन्होंने कहा कि नयी ग्रे लाइन अगले सप्ताह खुलने की संभावना है। दिल्ली के परिवहन मंत्री ने इसबीच एक पोस्ट री-ट्वीट किया है कि लाइन पर परिचालन तीन अक्टूबर से शुरू होगा।

हालांकि डीएमआरसी का कहना है कि तारीख अभी तय नहीं है। 

टॅग्स :दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली मेट्रोइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह