लाइव न्यूज़ :

ग्रे लाइन: यात्रियों के लिए खोला गया दिल्ली मेट्रो का नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड

By भाषा | Updated: September 18, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड का शनिवार को उद्धाटन किया गया। इसके बाद मेट्रो नजफगढ़ के और अंदरूनी इलाकों तक पहुंच गई है।

दिल्ली मेट्रो रेल परिवहन निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि इस खंड पर यात्री सेवाएं शाम पांच बजे शुरू हुईं।

डीएमआरसी ने बताया कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो लिंक के जरिए खंड का उद्धाघटन किया।

कुछ कारणों की वजह से ग्रे लाइन के करीब एक किलोमीटर लंबे खंड का उद्धाटन करीब एक महीने से देरी से हुआ। लगभग 4.2 किलोमीटर लंबी ग्रे लाइन (द्वारका-नजफगढ़ गलियारे) के इस विस्तार से नजफगढ़ के आसपास के आंतरिक क्षेत्रों के निवासियों को अत्यधिक लाभ होगा।

द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर अक्टूबर 2019 में खोला गया था, जिससे पहली बार नजफगढ़ के शहरी गांव क्षेत्र को रैपिड ट्रांजिट नेटवर्क से जोड़ा गया था। पुरानी ग्रे लाइन में तीन स्टेशन थे - द्वारका, नंगली और नजफगढ़।

इस मौके पुरी ने कहा कि देश के विभिन्न शहरों में इस समय लगभग 740 किलोमीटर की मेट्रो लाइन चालू है और नेटवर्क को 2022 तक लगभग 900 किलोमीटर तक बढ़ा दिया जाएगा।

पुरी ने कहा, ‘‘हम एक मील का पत्थर पार करने जा रहे हैं। भारत के विभिन्न शहरों में लगभग 740 किलोमीटर या उससे अधिक मेट्रो लाइनें चालू हैं, और नेटवर्क का विस्तार 'लगातार बढ़ने वाला है', और हमने पूरे देश में विभिन्न चरणों की योजना बनाई है। और यह 900 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा, मुझे लगता है कि 2022 तक ऐसा हो जायेगा।’’ उन्होंने कहा कि 900 किलोमीटर का परिचालन मेट्रो नेटवर्क अपने आप में एक उपलब्धि होगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, देश के अलग अलग शहरों में एक हजार किलोमीटर की मेट्रो लाइन निर्माणाधीन है और आने वाले वर्षों में इसका विस्तार दो हजार किलोमीटर तक किया जाएगा।

पुरी ने कोविड-19 महामारी के बावजूद अपनी विभिन्न उपलब्धियों के लिए दिल्ली मेट्रो की सराहना की, और डीएमआरसी से उम्मीद जताई की कि इसके प्रमुख मंगू सिंह के नेतृत्व में, इसकी सवारियों की संख्या को “एक दिन में 65 लाख तक वापस लाया जा सकता है’’ जैसा कि कोविड महामारी से पहले था।

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन का विस्तार होने के बाद मेट्रो नजफगढ़ के और अंदरूनी इलाकों तक पहुंच गई है। डीएमआरसी का दायरा अब 286 स्टेशनों (नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर और रैपिड मेट्रो, गुड़गांव सहित) के साथ बढ़कर लगभग 392 किलोमीटर हो गया है।

पुरी ने कहा कि दिल्ली दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से भी एक बनेगी। पुरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ गलियारे का उद्घाटन किया और उनकी सरकार के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, और उनसे डीएमआरसी नेटवर्क के शेष गलियारों के लिए अपना सहयोग जारी रखने का भी आग्रह किया।

केजरीवाल ने कहा कि इस नए कॉरिडोर से क्षेत्र के लगभग 50 गांवों के लोगों को लाभ होगा, साथ ही झज्जर, हरियाणा की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली की यात्रा आसान होगी।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, पश्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह, दक्षिण दिल्ली के महापौर मुकेश सूर्यन भी इस अवसर पर शामिल हुए, जबकि भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी भी दूतावास से वीडियो लिंक के जरिये इसमें शामिल हुए।

आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि नई अवधारणा के तहत पार्किंग की सुविधा, महानगरों में तलाशी जा सकती है। उन्होंने कहा कि ढांसा पार्किंग सुविधा में 110 कारों और 185 दोपहिया वाहनों सहित लगभग 300 वाहनों को समायोजित किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है