लाइव न्यूज़ :

सोनोवाल को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए आभारी हैं : सरमा

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:58 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सर्बानंद सोनोवाल को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुधवार को आभार जताया। उन्होंने सोनोवाल को भी बधाई दी।

सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘श्री सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह देकर असम को सम्मान देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताता हूं। असम आज बहुत उत्साहित है क्योंकि 1996 के बाद से पिछले 25 वर्षों में किसी को भी मंत्रिपरिषद में जगह नहीं दी गयी। हमें गर्व हैं तथा हम आभारी हैं।’’

सोनोवाल को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का प्रशासनिक अनुभव और कुशाग्रता केंद्र सरकार के लिए लाभदायक होगी। पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक ने ट्वीट किया, ‘‘हम पांच वर्षों तक असम का सफलतापूर्वक शासन चलाने के लिए आपके (सोनोवाल) आभारी हैं। आपका वृहद प्रशासनिक अनुभव और कुशाग्रता सरकार के काम आएगी। मेरी शुभकामनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब