लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखों से जलने से मौत

By भाषा | Updated: November 17, 2020 12:23 IST

Open in App

प्रयागराज, 17 नवंबर प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की इकलौती पोती किया की सोमवार देर रात मृत्यु हो गई। सोमवार को दोपहर 2-3 बजे किया छत पर पटाखे से जल गई थी। उसकी उम्र महज छह वर्ष थी।

 सांसद के करीबी मनु कक्कड़ ने पीटीआई भाषा को बताया कि सोमवार को दोपहर में किया दो-तीन बच्चों के साथ पटाखे जला रही थी। इस दौरान वह आग से जल गई और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात 2-3 बजे उसकी मृत्यु हो गई।

  रीता बहुगुणा जोशी के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सांसद के बेटे मयंक घटना के समय लखनऊ में थे और किया को इलाज के लिए दिल्ली ले जाने के वास्ते उन्होंने एयर एंबुलेंस बुक किया था और वह स्वयं दिल्ली चले गए। किया को आज दिल्ली ले जाना था।  

उन्होंने बताया कि किया की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद मयंक प्रयागराज के लिए फ्लाईट से निकल चुके हैं और उनके यहां पहुंचने पर दारागंज में किया का अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

शुक्ला ने बताया कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी दीपावली से पूर्व से ही शहर में मौजूद हैं और पूरा परिवार इस घटना से अत्यंत दुखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा