लाइव न्यूज़ :

श्रीराम की नगरी में होगा भव्य रामलीला का मंचन : रजा मुराद

By भाषा | Updated: September 25, 2021 23:12 IST

Open in App

नोएडा, 25 सितंबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस साल आसन्न नावरात्र में भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी।

सिने अभिनेता रजा मुराद ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुये कहा कि श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार होने जा रही रामलीला में बॉलीवुड के तमाम कलाकार मंच पर एक साथ नजर आएंगे।

उन्होंने बताया कि पिछली बार अयोध्या में हुई रामलीला को 16 करोड़ दर्शकों ने दूरदर्शन के माध्यम से देखा था और इस बार रामलीला कमेटी का मानना है कि लगभग 40 करोड़ दर्शकों रामलीला का प्रसारण देखेंगे

मुराद ने बताया, "पिछले साल मैं रावण बना था। इस साल मैं कुंभकरण की भूमिका निभाने जा रहा हूं। उन्होंने बताया कि कुंभकरण छह महीने सोता है, और छह महीने जगता है। यह भूमिका निभाने में बहुत मजा आएगा, क्योंकि यह अलग किस्म का किरदार है।"

उन्होंने कहा, "रामलीला हर शहर में होती है लेकिन अयोध्या में रामलीला करने का आनंद ही कुछ और है। यह रामलीला दुनिया की सबसे बड़ी लीला होगी है। यह श्रीराम की नगरी में हो रही है। हमारे लिए रामलीला में लीला करना भी एक चुनौती है, क्योंकि स्टेज पर आपको शुद्ध हिन्दी बोलनी पड़ती है।’’

अभिनेता ने कहा कि फिल्मों में संवाद गलत होने पर रीटेक ले सकते हैं, लेकिन यहां जो करना होता है एक ही बार मे करना होता है। इसलिए ये बेहद चुनौतीपूर्ण है। हम इसमें जो बोलते हैं, वह निजी जीवन में कम इस्तेमाल करते हैं। मंच पर गलती करने की गुंजाइश नहीं है।"

उन्होंने बताया कि अयोध्या की रामलीला में भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और एक अन्य भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। जाने-माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे जबकि अभिनेता असरानी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, शक्ति कपूर अहिरावण की भूमिका अदा करेंगे । जाने-माने स्टार और थिएटर के अभिनेता राहुल भुच्चर " श्री राम" का किरदार निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू