लाइव न्यूज़ :

अयोध्या और काशी में भव्य निर्माण हो रहा है फिर मथुरा वृंदावन कैसे छूट जाएगा : योगी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 00:05 IST

Open in App

अमरोहा (उत्तर प्रदेश), 29 दिसंबर अयोध्या में भव्य राम मंदिर और काशी में विश्वनाथ धाम का भव्य निर्माण शुरू कराने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे में ‘मथुरा वृंदावन कैसे छूट जाएगा।’

मुख्यमंत्री ने बुधवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा किया। उन्होंने कहा, "हमने जो कहा, करके दिखाया। हमने कहा था अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कराएंगे। (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी ने कार्य प्रारंभ करा दिया है, उससे आप सभी खुश हैं। अभी काशी में भगवान विश्वनाथ का धाम भी भव्य रुप में बन रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में मथुरा वृंदावन कैसे छूट जाएगा। हमने ब्रज तीर्थ विकास परिषद गठित करके वहां पर भी विकास कार्यों को एक नई गति देनी प्रारंभ कर दी है।"

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) को कांवड़ यात्रा रोकने और दंगाइयों को बढ़ावा देने वाली पार्टी करार देते हुए आज कहा कि अयोध्या, काशी या मथुरा हो, भाजपा ने जो कहा वह काम पूरा किया।

योगी अमरोहा में 43 करोड़ रुपए की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘जन विश्वास यात्रा’ के दौरान अपने संबोधन में सपा पर निशाना साधते हुए कहा, "जो रामभक्तों पर गोली चलाते थे। जो कृष्ण जन्माष्टमी पर रोक लगाते थे। कांवड़ यात्रा पर रोक लगाते थे। इनसे आप कोई अच्छी उम्मीद करते हैं क्या। प्रदेश को तबाह करना इनकी नियति थी।"

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने आस्था का भी सम्मान किया है और जनता का विकास भी किया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के लिए अपना परिवार ही प्रदेश था। कांग्रेस का तो कोई रहनुमा ही नहीं था। भाजपा के लिए प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी ही परिवार है। उसने इस परिवार की खुशहाली को ध्यान में रखकर ही अपनी योजनाएं बनाई हैं।’’

योगी ने कहा, "पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दंगाइयों से मुक्त कराने का वादा जो किया था वह हमने पूरा किया है। 2017 के पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। कोई निवेश नहीं करना चाहता था, नौजवानों के सामने पहचान का संकट था, महिलाओं की सुरक्षा नहीं थी, दंगाइयों को रोका नहीं जाता था। अब समय बदला है। अब यहां दंगा नहीं गन्ना उगाया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार आएगी तो अच्छी योजनाएं आएंगी। जब बुरी सरकार आएगी तो यही अन्न सपा, बसपा और कांग्रेस की तिजोरी में चला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे