लाइव न्यूज़ :

गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली के गुरुद्वारों में आठ नवंबर से भव्य समारोह

By भाषा | Updated: November 3, 2020 14:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर नौवें सिख गुरु तेग बहादुर साहब के 400वें प्रकाश पर्व (जन्म उत्सव) पर राजधानी दिल्ली के सभी गुरुद्वारों में आठ नवंबर से अगले साल अप्रैल तक भव्य समारोहों का आयोजन किया जाएगा।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डीएसजीएमसी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कार्यरत 400 सिख धार्मिक और सिख चैरिटेबल संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से गुरु साहिब के 400वें जन्म उत्सव को मनाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘छह माह तक चलने वाले जन्मोत्सव समारोहों का शुभारंभ छह नवंबर को गुरुद्वारा सीस गंज में 48 घंटे के अखण्ड पाठ से किया जायेगा, जिसका भोग आठ नवंबर को आयोजित किया जायेगा।

सिरसा ने बताया की महत्वपूर्ण समारोहों के आयोजन के लिए तख़्त श्री हरमिन्दर जी पटना साहिब प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित की अध्यक्षता में 101 सिख इतिहासकारों, सिख बुद्धिजीवियों व विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है।

यह समिति सेमिनार, भाषण, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं का दिल्ली के विभिन्न गुरुद्वारों में आयोजन करके युवा पीढ़ी को गुरु तेग बहादुर साहब की शिक्षाओं और समाज के लिए दिए गए उनके बलिदान के प्रति जागरूक एवं शिक्षित करेगी।

छह माह तक चलने वाले जन्मोत्सव समारोहों में गुरु तेग बहादुर साहिब की शिक्षाओं एवं जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने के लिए आगामी फरवरी माह में दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का भी आयोजन किया जायेगा। इसमें दुनिया भर के सिख बुद्धिजीवियों, शोधकर्ताओं सहित शिक्षाविदों को आमन्त्रित किया जायेगा।

इस आयोजन के अन्तर्गत आगामी अप्रैल माह तक सभी गुरुद्वारों में सिख समाज द्वारा पौधरोपण, गुरबाणी पर आधारित अरदास, रक्त दान शिविर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया