लाइव न्यूज़ :

'ग्राम सेवा योजना' 26 जनवरी से पांच जिलों में शुरू होगी: बोम्मई

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:41 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 सितंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर ऑनलाइन नागरिक सेवाएं मुहैया कराने के लिए 26 जनवरी से पांच जिलों में प्रयोग के आधार पर 'ग्राम सेवा योजना' शुरू करेगी।

बोम्मई ने कहा कि इस योजना को इस आकांक्षा के साथ लागू किया जाएगा कि ग्राम पंचायतें नागरिक सेवाएं प्रदान करने का केंद्र होनी चाहिए और सरकारी सुविधाएं घर-घर पहुंचाई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को योजना के कार्यान्वयन की तैयारी करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र लोगों की भागीदारी से ही कामयाब हो सकता है। उन्होंने कहा, “ दुर्भाग्य से हमने लोगों को लाभार्थियों में बदल दिया है। हमें शासन में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर जमीनी स्तर पर योजना बनाई जानी चाहिए और सरकार की ओर से कोष मुहैया कराया जाना चाहिए।”

मुख्यमंत्री यहां अमृता ग्राम पंचायत के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य में पंचायत राज संस्थाओं के कामकाज की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों को 2024 तक डिजिटल रूप से जोड़ा जाना चाहिए और राज्य सरकार को इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए