लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:14 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 मई कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की ग्राम पंचायतों को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को कोविड देखभाल केंद्र ले जाने के लिए अग्रिम भुगतान के तौर पर 50-50 हजार रुपये मिलेंगे।

सुधाकर मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को घोषित पैकेज का हवाला दे रहे थे।

येदियुरप्पा ने कहा था कि छह हजार पंचायतों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से अग्रिम भुगतान के तौर पर कुछ राशि दी जाएगी।

सुधाकर ने पत्रकारों से कहा, “ मुख्यमंत्री ने सभी ग्राम पंचायतों को 50 हजार रुपये अग्रिम तौर पर देने का फैसला किया है। ग्राम कार्य बल समितियां इस कोष का इस्तेमाल कोविड मरीजों को देखभाल केंद्र ले जाने में करेंगी।”

मंत्री ने यह भी बताया कि कर्नाटक के जिन जिलों में कोरोना वायरस के अधिक मामले हैं उन्हें 25 और ऑक्सीजन सांद्रक मिलेंगे।

सुधाकर ने कहा कि राज्य को अब तक 800 ऑक्सीजन सांद्रक मिले हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महकमा राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आईसीयू और ऑक्सीजन जैसी और सहायता उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि संक्रमण दर फिलहाल 27 प्रतिशत है और सरकार इसे घटाकर पांच प्रतिशत पर करने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार मृत्यु दर को भी कम करने लिए काम कर रही है।

सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार कोई आंकड़े नहीं छुपा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए