लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव दो चरणों में 22 और 27 दिसम्बर को होंगे

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 नवम्बर कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में 5,762 ग्राम पंचायतों के लिए दो चरणों में 22 और 27 दिसम्बर को चुनाव कराने की सोमवार को घोषणा की।

दोनों चरणों के परिणामों की घोषणा 30 दिसम्बर को की जायेगी।

राज्य चुनाव आयुक्त बी बसवराजू ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

राज्य के सभी जिलों में दो चरणों में चुनाव होंगे और कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 6,004 ग्राम पंचायतों में से 5,762 के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे।

उच्च न्यायालय ने हाल में तीन सप्ताह का समय देते हुए चुनाव आयोग को ग्राम पंचायत चुनाव के लिए तिथियों की घोषणा करने को कहा था।

कुल 2.97 करोड़ मतदाता 92,121 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव करने के लिए मतदान कर सकते हैं। इसके लिए 45,128 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, और 2.70 लाख से अधिक मतदान अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

ईवीएम का उपयोग बीदर जिले में किया जाएगा और मत पत्रों का उपयोग अन्य स्थानों पर किया जाएगा।

आयोग ने कहा कि कोविड की स्थिति के बीच चुनाव कराने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन किया जायेगा।

मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा और मतदान के अंतिम घंटे के दौरान कोविड-19 से संक्रमित मतदाताओं को अपना वोट डालने की अनुमति दी जायेगी।

आयोग ने बताया कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना क्रमश: सात और 11 दिसम्बर को जारी की जायेगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 और 16 दिसम्बर होगी और 14 तथा 19 दिसम्बर नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि होगी।

पहले और दूसरे चरण के लिए क्रमशः 24 और 29 दिसंबर को आवश्यक होने पर पुनर्मतदान कराया जा सकता है।

ग्राम पंचायत चुनावों की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि ये चुनाव विधानसभा और लोकसभा चुनाव जितने ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये चुनाव संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने में मदद करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन चुनावों में अत्यधिक रुचि लेंगे, हालांकि पार्टी के चुनाव चिह्र पर उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरेंगे लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे द्वारा समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग