लाइव न्यूज़ :

गोयल ने राज्यसभा में बाहरी लोगों को बुलाने के शरद पवार के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि राज्यसभा में विपक्षी दलों से धक्का मुक्की करने के लिये बाहरी लोगों को लाया गया था । गोयल ने कहा कि मर्शल न तो सत्ता पक्ष से होते हैं और न ही विपक्ष से तथा वास्तव में इन विपक्षी सदस्यों ने महिला मार्शल से धक्का मुक्की की ।

गोयल की यह टिप्पणी तब आई जब उनसे राकांपा नेता शरद पवार के उन आरोपों के बारे में पूछा गया कि महिला सांसदों सहित विपक्षी नेताओं के साथ धक्का मुक्की करने के लिये बाहरी लोगों को लाया गया था ।

पीयूष गोयल ने कहा कि राकांपा प्रमुख को गलत जानकारी दी गई । केंद्रीय मंत्री ने पवार से विपक्ष के उनके सहयोगियों के आचरण पर चिंतन करने का सुझाव दिया ।

गोयल अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे ।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने भी संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कल कहा था कि उन्होंने अपने 55 साल की संसदीय राजनीति में ऐसे स्थिति नहीं देखी कि महिला सांसदों पर सदन के भीतर हमला किया गया हो।

इस बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, ‘‘ मर्शल या सुरक्षाकर्मी न तो सत्ता पक्ष और न ही विपक्ष से होते हैं । वे संसद भवन की सुरक्षा को देखते हैं । हमने उनकी नियुक्ति नहीं की है । ’’

उन्होंने कहा कि सभी संसद सुरक्षा सेवा के कर्मी थे और इनमें 12 महिला मार्शल और 18 पुरूष मार्शल थे ।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि पवार को किसी ने गलत जानकारी दी । उनके आंकड़े गलत हैं और उनके आरोप भी गलत है कि बाहर से कोई आया था । ’’

संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामा और अमर्यादित व्यवहार करने का विपक्ष पर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि संसद में नियम तोड़ने व इस तरह का बर्ताव करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए कि कोई भी ऐसा करने का साहस नहीं करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?