लाइव न्यूज़ :

गोयल ने पश्चिम बंगाल में रेल ढांचा संबंधी परियोजनाओं की शुरुआत की

By भाषा | Updated: February 19, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में रेल ढांचे के विकास संबंधी श्रृंखलाबद्ध परियोजनाओं की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से ना केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी बल्कि माल ढुलाई में भी तेजी आएगी।

गोयल ने हावड़ा स्थित विवेकानंद ध्यान केंद्र एवं संकरील में फ्रेट टर्मिनल के अलावा सांतरागाछी में दूसरे फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही रेल मंत्री ने सियालदह स्टेशन पर कार्यकारी विश्राम गृह, दो स्वचालित सीढ़ियां और दो लिफ्ट भी समर्पित कीं। गोयल ने कोलकाता स्टेशन पर भी एक विश्राम गृह की शुरुआत की।

इसके अलावा, बर्धमान स्टेशन पर एकीकृत सुरक्षा प्रणाली के साथ ही झमातपुर बहरान और नीमो स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज की शुरुआत की।

रेल मंत्री ने इन सुविधाओं का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए कहा, ‘‘ रेलवे स्टेशनों पर शुरू की गई सुविधाएं और माल ढुलाई में तेजी लाने संबंधी परियोजनाएं यह दर्शाती हैं कि रेलवे अपने यात्रियों को सर्वश्रेष्ठ सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे