लाइव न्यूज़ :

गौड़ा ने बायोलॉजिकल ई को टीका विकसित करने की प्रक्रिया तेज करने को कहा

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:52 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 जून केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने रविवार को हैदराबाद के टीका उत्पादक बायोलॉजिकल ई से उसके कोविड-19 टीके के विकास की प्रक्रिया को और तेज करने को कहा।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री गौड़ा ने हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक और बायोलॉजिल ई के कोविड-19 टीका उत्पादन केंद्रों का दौरा किया।

गौड़ा ने बायोलॉजिकल ई के उत्पादन केंद्र का दौरा किया जिसे मिशन कोविड सुरक्षा (भारतीय कोविड-19 टीका विकास मिशन जिसे आत्मनिर्भर पैकेज 3.0 के तहत टीका विकसित करने की कोशिश को गति देने के लिए लॉंच किया गया है)के तहत सहायता स्वदेशी आरबीडी प्रोटीन उप इकाई आधारित कोविड टीका विकसित करने के लिए दी गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक बायोलॉजिकल ई को करीब 100 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है और टीका तीसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षण के दौर में है। इस टीके के अगले कुछ महीने में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीके की 30 करोड़ खुराक के लिए बायोलॉजिकल ई से करार किया है। इन टीकों का उत्पादन कंपनी अगस्त से दिसंबर 2021 के बीच करेगी। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बायोलॉजिकल ई को 1500 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान किया है।

गौड़ा कोवैक्सीन का उत्पादन देखने के लिए भारत बायोटेक के उत्पादन केंद्र भी गए और कंपनी के शीर्ष वैज्ञानिकों से संवाद किया और देश को कोविड का स्वदेशी टीका उपलब्ध कराने पर प्रशंसा की।

विज्ञप्ति के मुताबिक भारत बायोटेक और सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य टीका उत्पादकों की अवसंरचना और प्रौद्योगिकी को अद्यतन किया जा रहा है ताकि कोवैक्सीन टीका उत्पादन की जरूरत के अनुरूप उसे बनाया जा सके। इसमें कहा गया कि भारत बायोटेक की बेंगलुरु इकाई के लिए केंद्र ने करीब 65 करोड़ रुपये की सहायता की है।

इसी प्रकार केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मांडविया, गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी के साथ रविवार को भारत बायोटेक टीका उत्पादन संयंत्र और जैव सुरक्षा स्तर-तीन केंद्र गए और टीका उत्पादन की समीक्षा की।

मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ‘‘ हमारे सभी टीका विकसित और उत्पादन करने वालों की मदद को प्रतिबद्ध है ताकि सभी के लिए टीका सुनिश्चित किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?