लाइव न्यूज़ :

पेगगास के ‘भारतीय ग्राहक’ का नाम सामने आने तक जासूसी के आरोपों को नकारेगी सरकार: चिदंबरम

By भाषा | Updated: July 27, 2021 11:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि सरकार तब तक जासूसी प्रकरण को नकारती रहेगी जब तक यह पता नहीं चल जाता कि इजरायली स्पाइवेयर पेगासस का ‘भारतीय ग्राहक’ कौन है।

उन्होंने यह भी कहा कि इसका खुलासा भी जल्द होगा कि यह स्पाइवेयर किसने खरीदा है।

पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय ग्राहक कौन है? क्या यह भारत सरकार है? क्या भारत सरकार की कोई एजेंसी है? क्या यह निजी इकाई है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि ग्राहक के नाम का जल्द खुलासा होगा। तब तक सरकार जासूसी के आरोपों को नकारेगी।’’

पिछले सप्ताह कुछ मीडिया संगठनों के अंतरराष्ट्रीय समूह ने कहा था कि भारत में पेगासस स्पाइवेयर के जरिए 300 से अधिक मोबाइल नंबरों की संभवत: निगरानी की गयी। इसमें दो मंत्री, 40 से अधिक पत्रकारों, तीन विपक्षी नेताओं के अलावा अनेक कार्यकर्ताओं के नंबर भी थे। सरकार इस मामले में विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज करती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे