लाइव न्यूज़ :

सरकार ने विमान यात्रा के नियमों में किया बदलाव, अब इस तरह कोविड-19 से ठीक हुए लोग भी कर पाएंगे ट्रैवल

By भाषा | Updated: July 12, 2020 19:20 IST

जो लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो गए हैं और जो तीन हफ्ते की कसौटी को पूरा करते हैं उन्हें अपने अस्पताल से कोविड से स्वस्थ होने या छुट्टी मिलने का प्रमाण-पत्र दिखाने पर विमान से सफर करने की अनुमति होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने 21 मई को सभी यात्रियों के लिए विमान में सवार होने से पहले स्व-घोषणा फॉर्म जमा करना अनिवार्य कर दिया था।अधिकारियों ने कहा कि ठीक हुए लोगों को किसी तरह की परेशानी न आए इसलिए स्व-घोषणा फॉर्म को अपडेट करने की जरूरत महसूस हुई।

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों से कहा है कि जिन यात्रियों ने स्व-घोषणा फॉर्म जमा किए हैं कि प्रस्थान तिथि से पहले तीन हफ्तों के दौरान उनमें कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई है, उन्हें हवाई सफर की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकार ने 21 मई को सभी यात्रियों के लिए विमान में सवार होने से पहले स्व-घोषणा फॉर्म जमा करना अनिवार्य कर दिया था जिसमें उन्हें बताना था कि प्रस्थान तिथि से पहले दो महीने के दौरान उनमें कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई है।

देश में ठीक हुए लोगों की संख्या काफी बढ़ी

अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारत में अब ऐसे लोगों की काफी संख्या है जो घातक वायरस से स्वस्थ हुए हैं और उन लोगों को किसी तरह की परेशानी न आए इसलिए स्व-घोषणा फॉर्म को अपडेट करने की जरूरत महसूस हुई।

उन्होंने बताया कि इसलिए, कुछ दिन पहले सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को बताया कि यात्रियों को लिखित में यह घोषणा करनी होगी कि उड़ान से पहले, “वे पिछले तीन हफ्तों में कोविड-19 की जांच में संक्रमित नहीं पाए गए हैं।”

ठीक हुए लोगों को इस तरह मिलेगी यात्रा की अनुमति

अधिकारियों ने कहा, “जो लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो गए हैं और जो तीन हफ्ते की कसौटी को पूरा करते हैं उन्हें अपने अस्पताल से कोविड से स्वस्थ होने या छुट्टी मिलने का प्रमाण-पत्र दिखाने पर विमान से सफर करने की अनुमति होगी।”

देश में अब तक संक्रमित हुए करीब साढ़े आठ लाख लोगों में से करीब 5.15 लाख लोग स्वस्थ हो गए हैं। इसका मतलब है कि स्वस्थ होने की दर 63 प्रतिशत है। भारत ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण दो महीने तक बंद रही घरेलू उड़ान सेवाओं को 25 मई को फिर से शुरू कर दिया था।

टॅग्स :फ्लाइटकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया