लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण को लेकर ‘पीआर इवेंट’ से आगे नहीं बढ़ पा रही सरकार : राहुल

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कोविड टीकाकरण को लेकर ‘पीआर इवेंट’ (प्रचार कार्यक्रम) से आगे नहीं बढ़ पा रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना टीकाकरण जब तक निरंतर बड़े स्तर पर नहीं होता, तब तक हमारा देश सुरक्षित नहीं है। अफ़सोस, केंद्र सरकार पीआर इवेंट से आगे नहीं बढ़ पा रही।’’

केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया था कि 21 जून को 80 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। कांग्रेस का दावा है कि कई भाजपा शासित राज्यों में 20 जून को बहुत सीमित संख्या में टीके लगाए गए और फिर 21 जून को लाखों की संख्या में टीके लगाए गए ताकि टीकाकरण को रिकॉर्ड के तौर पर पेश किया जा सके।

उधर, राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करें।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बिहार के बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। महामारी के समय में यह आपदा एक बड़ी त्रासदी है। मैं कांग्रेस के साथियों से अपील करता हूं कि राहत कार्य में हाथ बटायें। हमारा हर क़दम जन सहायता के लिए उठे- यही कांग्रेस विचारधारा की असली पहचान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह