लाइव न्यूज़ :

‘मेड इन इंडिया’ को लेकर सरकार दोहरी जुबान में बात कर रही है : राहुल

By भाषा | Updated: October 22, 2021 13:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ‘मेड इन इंडिया’ को लेकर दोहरी जुबान में बात कर रही है।

उन्होंने ‘मेड इन इंडिया’ को सरकार का सिर्फ एक ‘जुमला’ करार दिया।

कांग्रेस नेता ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘हमेशा की तरह एक बार फिर दोहरी जुबान। मेड इन इंडिया। जुमला।’’

उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसमें कहा गया है कि चीन के साथ भारत का व्यापार 49 फीसदी बढ़ गया है।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारत चीन कारोबारी संबंधों को लेकर चिंता व्यक्त की थी जिसमें बढ़ते व्यापार असंतुलन और कारोबारी बाधाओं का मुद्दा शामिल है।

उन्होंने कहा था, ‘‘ चीन हमारा सबसे बड़ा पड़ोसी है । 14.7 ट्रिलियन डॉलर सकल घरेलू उत्पाद के साथ चीन की अर्थव्यवस्था दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोविड-19 महामारी के बीच भी चीन एकमात्र प्रमुख अर्थव्यस्था रही जिसने 2020 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की ।’’

विदेश सचिव ने यह भी कहा था कि इस साल के पहले 9 महीनों में चीन के साथ हमारा द्विपक्षीय व्यापार 90 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 49 फीसदी अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos