लाइव न्यूज़ :

पुलवामा से लश्कर, जैश जैसे आतंकी संगठन कर रहे से सबसे ज्यादा स्थानीय युवाओं की भर्ती: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2019 09:27 IST

पुलवामा में 14 फरवरी को एक आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये थे। इस घटना की जिम्मेदारी तब जैश ने ही ली थी।

Open in App

पाकिस्तान में स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे आतंकी संगठनों ने साल 2018 और 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से सबसे ज्यादा स्थानीय लड़कों को भर्ती किया। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय से साझा की गई एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। 

पुलवामा में 14 फरवरी को एक आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये थे। इस घटना की जिम्मेदारी तब जैश ने ही ली थी। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तैयार इस रिपोर्ट में इस घटना का भी जिक्र है और कहा गया है कि इस हमले का पूरा तरीका वैसा ही था जैसा सीरिया और अफगानिस्तान में होता है। पुलवामा हमले के पीछे रहे असल आतंकी राशिद गाजी उर्फ कमरान और फरहाद बट्ट 17 फरवरी को एक एनकाउंटर में मारे गये थे।

बहरहाल, सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तैयार रिपोर्ट के अनुसार 2018 में 63 स्थानीय लोगों की भर्ती आतंकी संगठनों की ओर से की गई। इस साल यह संख्या फिलहाल दो है। सोपियां इस मामले में दूसरे नंबर पर है जहां साल 2018 में 46 स्थानीय लोगों की भर्ती की गई। यह रिपोर्ट ये भी बताती है कि 2019 में सबसे ज्यादा जैश-ए-मोहम्मद के 15 आतंकी मारे गये। वहीं, हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर के 10 आतंकी ढेर किये गये। पिछले साल जैश ने कश्मीर घाटी से करीब 33 लोगों की भर्ती की थी। वही, हिज्बुल और लश्कर ने क्रमश: 79 और 66 लोगों को 2018 में भर्ती किया। 

इसके अलावा भी कई ऐसे बातें जो संकेत देती हैं कि हाल के दिनों में घाटी में जैश की सक्रियता बढ़ी है। मसलन स्थानीय पुलिस के अनुसार 2018 में जैश ने कम से कम 30 हमले जम्मू-कश्मीर में किये थे। साथ ही 2017-18 में करीब 150 आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजैश-ए-मोहम्मदजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों