लाइव न्यूज़ :

सुखबीर सिंह बादल ने उठाई 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के बागी सिख सैनिकों की आवाज, पीएम मोदी से की ये अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2019 15:33 IST

जून 1984 में सिखों के अमृतसर स्थित पावन स्थल हरिमंदिर साहब पर सैन्य कार्रवाई हुई थी। इसके विरोध में भारतीय सेना के सैकड़ो सैनिक बागी हो गए थे।

Open in App

शिरोमणि अकाली दल के नेता और सांसद सुखबीर सिंह बादल ने 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के बागी सिख सैनिकों की आवाज उठाई है। 1984 के सिख दंगों की बरसी पर पीएम मोदी को लिखे एक पत्र में बादल ने कहा है, 'भारत सरकार को उन 309 सिख सैनिकों को सभी आरोपों से बरी कर देना चाहिए, जिनका कोर्ट मार्शल हुआ था। साथ ही साथ उन्हें पूर्व सैनिक की तरह सारे फायदे देने चाहिए।'

गौरतलब है कि जून 1984 में सिखों के अमृतसर स्थित पावन स्थल हरिमंदिर साहब पर सैन्य कार्रवाई हुई थी। इसके विरोध में भारतीय सेना के सैकड़ो सैनिक बागी हो गए थे। इनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई हुई थी और कई को सजा भी हुई थी। इनमें से अनेक को फौज में फिर शामिल किया गया था। सिख समुदाय ने इन्हें 'धर्मी फ़ौजी' कहा। सुखबीर सिंह बादल इन्हीं 309 सैनिकों का मुद्दा उठा रहे हैं।

31 अक्टूबर को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों के हाथों हुई हत्या के बाद देश की राजधानी सहित कई इलाकों में एक नवंबर 1984 को दंगे भड़क उठे और देश के सिख समुदाय को एक ऐसी टीस दे गए, जिसका दर्द आने वाली कई पीढ़ियों को सालता रहेगा।

टॅग्स :ऑपरेशन ब्लू स्टारनरेंद्र मोदीसिख
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया