लाइव न्यूज़ :

सरकार ने स्वयं-सहायता समूह उत्पादों के लिए 'सोनचिरैया' ब्रांड की शुरुआत की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने शहरी स्वयं-सहायता समूहों (एसएचजी) के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘सोनचिरैया’ एकल ब्रांड की शुरुआत की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को ''आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और एक गरिमापूर्ण जीवन जीने में सहायता करना'' सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।

उन्होंने कहा, '' मंत्रालय के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) ने शहरी गरीब महिलाओं को पर्याप्त कौशल और अवसर उपलब्ध कराने को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया है। यह शहरी गरीब परिवारों की महिलाओं को एसएचजी और उनके संगठनों में एकजुट करती हैं ताकि इनकी सहायता हो सके।''

मंत्रालय ने बयान में कहा कि विभिन्न राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में 60 लाख सदस्यों के साथ 5.7 लाख से ज्यादा एसएचजी बनाए गए हैं। इनमें से कई एसएचजी आजीविका वाली गतिविधियों जैसे हस्तशिल्प, कपड़े, खिलौने, खाने के सामान आदि के उत्पादन में लगे हुए हैं।

इसके मुताबिक, '' इन्हें मुख्य रूप से आस-पड़ोस के बाजारों में बेचा जा रहा है और इन्हें अक्सर व्यापक बाजार पहुंच में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों से पार पाने के लिए, मंत्रालय ने अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे अग्रणी ई-कॉमर्स पोर्टलों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र