लाइव न्यूज़ :

पाला बिशप के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का सरकार का कोई इरादा नहीं : केरल के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:40 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 15 सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि बिशप जोसेफ कल्लारनगट्ट की ‘नार्कोटिक जिहाद’ संबंधी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ राज्य सरकार का कानूनी कार्यवाही करने का कोई इरादा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में विभाजनकारी ताकतों की मौजूदगी है, ऐसे में हर किसी को सुनिश्चित करना चाहिए कि विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच भाईचारा बना रहे और साम्प्रदायिक सौहार्द्र में खलल नहीं पड़े।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि असल मकसद संवाद के साथ मुद्दों के हल करने का होना चाहिए। दरअसल, उनसे यह सवाल किया गया था कि क्या राज्य सरकार पाला डिकोसे, बिशप की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही करेगी?

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिशप की ओर से यह आवश्यक स्पष्टीकरण आ चुका है कि उनकी टिप्पणी का मकसद उनके समुदाय को मादक पदार्थों की बुराई के खिलाफ आगाह करना था और धर्मों के बीच वैर पैदा करना या सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करना नहीं था।

उन्होंने यह भी कहा कि माफिया या ‘नार्कोटिक माफिया’ बखूबी ज्ञात शब्दावली है, लेकिन जब उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘नार्कोटिक्स जिहाद’ नहीं सुना है तो उनका मतलब था कि ऐसी गतिविधियों को धार्मिक रंग या पहलू नहीं दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस