लाइव न्यूज़ :

सरकार दिसंबर तक सभी वयस्कों का टीकाकरण करने के लिए आश्वस्त : सूत्र

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून भारत दिसंबर तक अपनी समूची वयस्क आबादी का टीकाकरण कर लेगा। इस बात पर जोर देते हुए शीर्ष आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि साल के अंत तक 187.2 करोड़ खुराकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाका तैयार है और 18 साल से अधिक की 94 करोड़ आबादी के लिए इतने टीके पर्याप्त होंगे।

सरकार की टीकाकरण रणनीति के बारे में कुछ आलोचकों द्वारा उठाए गए सवालों को खारिज करते हुए सूत्रों ने कहा कि जनवरी और जुलाई के बीच भारत के पास 53.6 करोड़ खुराकें होंगी। कुछ और कंपनियों के टीके आने और मौजूदा कंपनियों की क्षमता बढ़ने से अगस्त से दिसंबर तक 133.6 करोड़ खुराकों की आपूर्ति हो जाएगी। सूत्रों ने कहा कि भारत फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन जैसी विदेशी कंपनियों के साथ बात कर रहा है और खरीद के लिए समझौता हो जाने पर टीके की आपूर्ति को और मजबूती मिलेगी। वहीं, देश में भी टीकों पर काम चल रहा है।

वयस्कों की समूची आबादी का निशुल्क टीकाकरण करने और राज्यों को दिए गए 25 प्रतिशत कोटे को केंद्र के अपने हाथ में लेने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारियों ने कहा कि राज्यों के ‘‘विरोधाभासी’’ और ‘‘बदलते’’ रुख के कारण मई में टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र के नए फैसले से टीकाकरण अभियान को फिर से गति मिलेगी। टीकाकरण अभियान धीरे-धीरे फिर से गति पकड़ रहा है। देश में 30 मई को 28 लाख खुराकें दी गयी थी, वहीं पांच जून को 33.5 लाख लोगों को खुराकें दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!