केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में पदोन्नति के लिए चार न्यायाधीशों के नामों को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: May 22, 2019 19:49 IST2019-05-22T19:49:03+5:302019-05-22T19:49:03+5:30

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि औपचारिक रूप से इन नियुक्तियों की घोषणा होने के बाद उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या 31 हो जायेगी। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 31 है। उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम ने न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत को पदोन्नति देकर शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त करने की केन्द्र से सिफारिश की थी।

Govt clears names of 4 judges for elevation to Supreme Court: Sources | केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में पदोन्नति के लिए चार न्यायाधीशों के नामों को दी मंजूरी

सरकार ने उच्चतम न्यायालय में पदोन्नति के लिये चार न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दे दी है।

Highlightsन्यायमूर्ति बोस इस समय झारखंड उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति बोपन्ना गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।इसी तरह, न्यायमूर्ति गवई बंबई उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति कांत हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। 

समझा जाता है कि सरकार ने उच्चतम न्यायालय में पदोन्नति के लिये चार न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दे दी है।

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि औपचारिक रूप से इन नियुक्तियों की घोषणा होने के बाद उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की संख्या 31 हो जायेगी। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 31 है। उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम ने न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत को पदोन्नति देकर शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त करने की केन्द्र से सिफारिश की थी।

सूत्रों ने बताया कि इन न्यायाधीशों को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने संबंधी वारंट पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद आज शाम या बृहस्पतिवार तक अधिसूचना जारी होने की संभावना है। न्यायमूर्ति बोस इस समय झारखंड उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति बोपन्ना गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। इसी तरह, न्यायमूर्ति गवई बंबई उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति कांत हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। 

Web Title: Govt clears names of 4 judges for elevation to Supreme Court: Sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे