लाइव न्यूज़ :

सरकार ने निजी स्वास्थ्य क्षेत्र से ओमीक्रोन के खतरे का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर केंद्र ने शुक्रवार को निजी स्वास्थ्य क्षेत्र से तैयारी रखने को कहा जिसे महामारी को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निजी क्षेत्र राष्ट्रीय अवसंरचना का हिस्सा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब निजी स्वास्थ्य क्षेत्र से आग्रह करना चाहूंगा कि वे खुद को तैयार करें ताकि संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली के स्तर की तैयारियों का हिस्सा बन सकें। निजी क्षेत्र ने राष्ट्रीय स्तर पर महामारी का प्रबंधन करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और निभाता रहेगा।’’

पॉल ने कहा कि सरकार को निजी क्षेत्र की टीमों को इस लिहाज से तैयार रहने के लिए विशेष अनुरोध करना चाहिए कि जरूरत के आधार पर वे खुद को फिर से कैसे तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनसे आग्रह करेंगे कि अपनी दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन की उपलब्धता का ऑडिट करें और अपने संस्थान की विशिष्ट मानक संचालन प्रक्रियाओं को फिर से अपनाएं ताकि हम वास्तव में तैयार रहें।’’

पॉल ने कहा कि सरकार दूसरे इस संदेश पर जोर देना चाहती है कि सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘त्योहार और नये साल का मौसम है। इसलिए नगर निकाय, जिला और प्रदेश स्तर पर दिशानिर्देश मुहैया कराये गये हैं ताकि समारोह नहीं हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र