लाइव न्यूज़ :

सरकार ने आईडब्ल्यूपीसी से सरकारी जगह खाली करने, बकाये का भुगताान करने को कहा

By भाषा | Updated: August 7, 2021 23:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त सरकार ने लुटियंस दिल्ली के विंडसर प्लेस में इंडियन वुमेंस प्रेस कोर (आईडब्ल्यूपीसी) के खिलाफ बेदखली का नोटिस जारी किया है और उसे बकाया राशि का तुरंत भुगतान करने को कहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह नोटिस पांच अगस्त को संपदा निदेशालय द्वारा जारी किया गया था, जो केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए संपर्क किए जाने पर आईडब्ल्यूपीसी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

नोटिस के अनुसार, आईडब्ल्यूपीसी को 13 मई, 1994 को जमीन का आवंटन किया गया था और आवंटन की अवधि समाप्त होने के बाद इसे छह जनवरी, 2021 को रद्द कर दिया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने आईडब्ल्यूपीसी को नोटिस भेजकर उससे सरकारी जगह खाली करने को कहा है। उससे बकाया राशि का भुगतान करने को भी कहा गया है।’’

हालांकि, अधिकारी ने कहा कि यदि बकाया राशि का पूरा भुगतान कर दिया जाता है, तो सक्षम प्राधिकारी उक्त परिसर खाली नहीं कराने पर विचार कर सकते हैं। एक सूत्र ने बताया कि जनवरी 2018 में आवंटन की अवधि तीन साल के लिए बढ़ा दी गई थी।

मंत्रालय ने बुधवार को एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा को बताया था कि इंडियन वीमेन प्रेस कोर को इस साल 30 जून तक की 30.30 लाख रुपये बकाया राशि का भुगतान करना है। सरकार ने बताया था कि नयी दिल्ली में बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन, फखरुद्दीन अली मेमोरियल कमेटी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन एवं लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल सहित छह संगठनों पर जमीन आवंटन के एवज में 30 जून तक 1.4 करोड़ रुपये का बकाया था। सरकार के अनुसार, इनमें जो दो अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं, उनका नाम है-इंडियन वुमन प्रेस कोर और महिला दक्षता समिति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान