लाइव न्यूज़ :

गोविंदाचार्य ने पार्टियों से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने को कहा

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व पदाधिकारी के एन गोविंदाचार्य ने सोमवार को राजनीतिक दलों से अपने हितों की नहीं बल्कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की और उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह राज्य की हिंसा को केवल कानून और व्यवस्था का मुद्दा न समझे।

घटना पर क्षोभ प्रकट करते हुए गोविंदाचार्य ने कहा कि सावधानी के तीन पहलुओं को बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी प्रतिक्रिया में मुद्दे की सीमा, गहराई और जटिलता को ध्यान में रखना चाहिए और इसे केवल कानून-व्यवस्था की समस्या के रूप में नहीं लेना चाहिए।

विभिन्न अभियानों से जुड़े गोविंदाचार्य (78) ने चौरी चौरा की घटना पर महात्मा गांधी की प्रतिक्रिया को भी याद किया और विरोध करने वाले किसानों से इसे समझने और इसका पालन करने का प्रयास करने को कहा।

चौरी चौरा कांड 1922 में हुआ था जब पुलिस की गोलीबारी में कुछ लोगों की मौत से नाराज होकर प्रदर्शनकारियों ने एक थाने में आग लगा दी थी। घटना में कई पुलिसकर्मी मारे गए थे। गांधी बिना किसी उकसावे के हिंसा के खिलाफ थे और उन्होंने इस घटना के बाद असहयोग आंदोलन को रोक दिया था।

लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मिश्रा के पैतृक गांव जाने के विरोध के दौरान हुए संघर्ष में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा सहित कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे