लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः गोविंद सिंह ने कहा, "शिवराज नौटंकीबाज", मंत्रालय पहुंचकर करेंगे ये नाटक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 5, 2019 02:16 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मीसाबंदी पेंशन पर रोक लगाकर जांच कराए जाने के निर्देश दिए जाने के बाद से भाजपा इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेर रही है.

Open in App

मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. गोविंंद सिंह ने आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नोटंकीबाज बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में तंत्र नाम की कोई चीज ही नहीं रही.

डा. सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 जनवरी को मंत्रालय पहुंचकर वंदेमातरम करने की नौटंकी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वंदेमातरम को नया स्वरुप दिया है. अब वंदेमातरम पहले से ज्यादा अच्छे रुप में होगा. सिंह ने कहा कि मीसाबंदियों की पेंशन पूरी तरह से रोकी जाएगी. मीसाबंदियों के बजाय इस पेंशन का फायदा तो 90 प्रतिशत भाजपा के लोग ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में तंत्र नाम की कोई चीज ही नजर नहीं आ रही है.

यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मीसाबंदी पेंशन पर रोक लगाकर जांच कराए जाने के निर्देश दिए जाने के बाद से भाजपा इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेर रही है. वहीं मीसाबंदियों की ओर से पर्यटन विकास निगम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक इस मुद्दे को लेकर सक्रिय हैं. उन्होंने मीसाबंदियो से चर्चा भी और बैठक कर आगे इसका विरोध कैसे किया जाए इसकी रणनीति पर चर्चा भी की. भाजपा इस मुद्दे को लेकर जल्द ही सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं