लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने कृषि प्रसंस्करण कंपनी की शिकायत पर जांच कराने के लिए ममता को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: December 26, 2020 23:47 IST

Open in App

कोलकाता, 26 दिसंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर एक कृषि प्रसंस्करण कंपनी द्वारा कुछ अधिकारियों के खिलाफ की गई शिकायत के संबंध में जांच कराने को कहा।

इस शिकायत में कंपनी ने कुछ आबकारी अधिकारियों पर उनकी गैरकानूनी मांगों को नहीं मानने के चलते निशाना बनाने का आरोप लगाया है, जिससे राज्य में कंपनी का अल्कोहल का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

अपने दो पन्नों के पत्र में धनखड़ ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह जनसेवकों की जवाबदेही तय करें और कुछ निश्चित आबकारी अधिकारियों द्वारा अवैध मांग के आरोपों के संबंध में जांच कराएं।

इसके अलावा, राज्यपाल ने दक्षिण 24 परगना जिले के नूरपुर में स्थित आईएफबी एगरो की फैक्टरी में गत 25 को कथित तौर पर 150 हथियारबंद गुंडों द्वारा की गई तोड़-फोड़ का भी हवाला दिया, जिसके बाद से ही कंपनी ने वहां अपना काम बंद किया हुआ है।

उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री से अपील की कि वह इस मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos