लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने मादक पदार्थों की तस्करी को समाप्त करने के लिये शैक्षणिक संस्थानों की मदद पर जोर दिया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:02 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 सितंबर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को प्रदेश से मादक पदार्थों की तस्करी समाप्त करने के लिए विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की मदद लेने की जरूरत पर जोर दिया । एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

राज्यपाल प्रदेश मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्रीकांत जाधव से बातचीत कर रहे थे, जिन्होंने मंगलवार को राजभवन में उनके साथ शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने कहा कि अवैध मादक द्रव्यों के प्रयोग पर रोक लगाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने में युवा प्रभावी होंगे।

उन्होंने कहा कि ब्यूरो के अधिकारी शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नशाबंदी के प्रति युवाओं को जागरूक करें ।

दत्तात्रेय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी स्वयं की सूचना प्रणाली, सोशल मीडिया, नुक्कड़ नाटकों और रैलियों सहित अन्य माध्यमों के सहारे मादक पदार्थों की तस्करी और उनके अवैध इस्तेमाल को रोकने में बेहतर भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र शहरी इलाकों, गांवों एवं दूर दराज के अन्य क्षेत्रों में विभिन्न मीडिया टूल का इस्तेमाल करते हुये प्रभावी संदेश देकर नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा कर सकते हैं ।

जाधव ने राज्यपाल को सूचित किया कि प्रदेश मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो की योजना पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर 17 शाखायें खोलने की है । उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के 12 जिलों में इसकी शाखाओं की स्थापना हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन