लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने पुलिस अधिनियम में विवादास्पद संशोधन निरस्त करने के अध्यादेश पर किए हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: November 26, 2020 00:05 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 नवंबर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल पुलिस कानून में विवादित संशोधन को निरस्त करने के अध्यादेश पर बुधवार को हस्ताक्षर किए।

राजभवन के सूत्रों ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘राज्यपाल ने संशोधन वापस लेने के अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।’’

उल्लेखनीय है कि केरल में माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार ने केरल पुलिस कानून में विवादास्पद संशोधन को वापस लेने के लिए एक अध्यादेश लाने का मंगलवार को फैसला किया था।

मंत्रिमंडल की विशेष बैठक में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से धारा 118-ए को निरस्त करने के लिए अध्यादेश जारी करने की सिफारिश करने का फैसला किया गया।

इस विवादास्पद संशोधन को लेकर देशभर में आलोचना के बाद वाम सरकार ने सोमवार को इस पर रोक लगाने का फैसला करते हुए कहा था कि राज्य विधानसभा में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद इस संबंध में निर्णय किया जाएगा।

विपक्षी दलों और वाम समर्थकों ने भी संशोधन की आलोचना करते हुए इसे अभिव्यक्ति और मीडिया की स्वतंत्रता के खिलाफ बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए