लाइव न्यूज़ :

गवर्नर का बड़ा फैसलाः विधानसभा के प्रति जवाबदेह होगा J&K बैंक, महबूबा मुफ़्ती ने उठाया स्वायत्तता का सवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2018 14:41 IST

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की बैठक हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर बैंक को सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) के तौर पर मान्यता देने के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की बैठक हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर बैंक को सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) के तौर पर मान्यता देने के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है। एसएसी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी कि जम्मू-कश्मीर सूचना का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधान अब पीएसयू के तहत आने वाले अन्य बैंकों की तरह ही जम्मू-कश्मीर बैंक पर भी लागू होगा। इसके अलावा राज्य के अन्य पीएसयू बैंकों की तरह जम्मू और कश्मीर बैंक को भी राज्य विधानसभा के प्रति जवाबदेह होना पड़ेगा। आने वाले समय में यह बैंक केंद्रीय सतर्कता आयोग के दायरे में भी आ जायेगा। 

अभी तक जम्मू और कश्मीर बैंक को प्राइवेट सेक्टर बैंक का दर्जा प्राप्त था, जो कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की देख-रेख में संचालित होता था। इसके अलावा, यह नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा पर्यवेक्षण के अधीन भी है।

राज्यपाल के इस फैसले के बाद राज्य में बयानबाजी तेज हो गई है। महबूबा मुफ़्ती और उमर अब्दुल्ला ने इस फैसले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उमर ने कहा कि यह फैसला परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा, 'राज्यपाल जनता के चुने हुए प्रतिनिधि नहीं हैं, इसलिए उन्हें इतने बड़े फैसले लेने का कोई अधिकार नहीं है जिसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं'। 

महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि हमारे संस्थानों से सभी अधिकार छिनने का एक परेशान करने वाला कदम है। इसी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पीडीपी, कांग्रेस और एनसी साथ मिलकर सरकार बनाना चाह रहे थे। राज्यपाल जम्मू और कश्मीर के निजी संस्थानों की स्वायत्तता खत्म करना चाह रहे हैं। 

जम्मू और कश्मीर बैंक में राज्य सरकार की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 59.3 प्रतिशत है। 2017-18 में बैंक का शुद्ध मुनाफा 440 करोड़ रहा। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन