लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने विधान भवन पर गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:02 IST

Open in App

लखनऊ, 26 जनवरी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां राजभवन में ध्वजारोहण किया तथा इस अवसर पर उपस्थित राजभवन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात् राज्यपाल ने विधान भवन के समक्ष गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली व परेड का निरीक्षण किया। परेड में सेना, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘मार्च पास्ट’ किया गया तथा विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों द्वारा झांकी भी निकाली गयी। प्रदेश के स्थानीय कलाकारों ने भी समूह नृत्य व अन्य प्रस्तुतियाँ दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्य, स्थानीय सांसद, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं सेना के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड 2021 में भाग लेने वाली थारू जनजाति की बालिकाओं ने इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. मनोरमा सिंह के संरक्षण में राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल से मिलकर बधाई देने वालों में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री महेन्द्र सिंह, अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल एवं मण्डलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार सहित अनेक लोग शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे