लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्यपाल की रिपोर्ट केंद्र को मिली

By भाषा | Updated: December 11, 2020 12:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ की ओर से भेजी गई रिपोर्ट शुक्रवार को केंद्र को प्राप्त हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बता दें कि एक दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर राज्य में हमला हुआ था जिसके बाद रिपोर्ट तलब की गई थी।

उन्होंने बताया कि नड्डा की दो दिवसीय पश्चिम बंगाल की यात्रा के दौरान कथित ‘सुरक्षा में गंभीर चूक’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की थी लेकिन राज्य ने अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘गृह मंत्रालय को पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में राज्यपाल से रिपोर्ट प्राप्त हुई है।’’

रिपोर्ट की सामग्री के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उसका अध्ययन किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति और राजनीतिक हिंसा और अन्य अपराधों पर राज्य सरकार के रुख के बारे में विस्तृत रिपोर्ट दी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भांजे अभिषेक बनर्जी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र डायमंड हार्बर में बृहस्पतिवार को नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद केंद्र ने राज्यपाल से रिपोर्ट तलब की थी।

राज्यपाल धनखड़ ने छह दिसंबर को आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार कानून के राज और शासन से दूरी बना रही है और संविधान के रास्ते से अलग चल रही है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को भाजपा अध्यक्ष के दौरे के दौरान गंभीर सुरक्षा चूक पर अब तक राज्य सरकार से रिपोर्ट नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के आरोपों को लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से बात की थी।

घोष ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी में आरोप लगाया था कि नड्डा के कोलकाता में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जानबूझकर राज्य पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में चूक की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन