लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने तमिलनाडु में नौसेना दिवस समारोह की अध्यक्षता की

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:01 IST

Open in App

चेन्नई, चार दिसंबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने शनिवार को यहां 'स्वर्णिम विजय वर्ष' और नौसेना दिवस 2021 समारोह की अध्यक्षता की और औपचारिक परेड का निरीक्षण भी किया।

राज्यपाल रवि ने यहां युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि भी दी।

एक रक्षा विज्ञप्ति में यहां कहा गया कि उन्होंने सम्मान गारद का निरीक्षण किया और तमिलनाडु तथा पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र के विभिन्न पोतों और प्रतिष्ठानों के नौसेना कर्मियों की प्लाटून की भी समीक्षा की।

परेड में भारतीय नौसेना के पोतों और प्रतिष्ठानों के सभी कमांडिंग अधिकारियों, अन्य सेवारत अधिकारियों और चेन्नई स्थित नौसेना बिरादरी के दिग्गजों ने हिस्सा लिया और परेड के अंत में ‘हाई टी’ पर राज्यपाल के साथ बातचीत की।

रवि ने कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों को परेड से पहले यहां विजय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि भी दी।

इस अवसर पर तमिलनाडु और पुडुचेरी नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल पुनीत चड्ढा, वीएसएम (विशिष्ट सेवा मेडल) ने राज्यपाल को आईएनएस चेन्नई का एक मॉडल प्रस्तुत किया।

हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह 1971 के भारत-पाक युद्ध में नौसेना की वीरतापूर्ण भूमिका की स्मृति में मनाया जाता है, जिसने देश की निर्णायक जीत में महती भूमिका निभाई थी।

चार दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान के खिलाफ नौसेना द्वारा सफल आक्रामक अभियानों की एक कड़ी के रूप में चिह्नित किया गया।

रक्षा बलों के तीनों अंगों द्वारा संचालित 1971 का युद्ध अंततः बांग्लादेश की मुक्ति का कारण बना।

'स्वर्णिम विजय वर्ष' 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर देश की जीत का स्वर्ण जयंती समारोह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?