लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने प्रधान न्यायाधीश के सम्मान में जलपान का आयोजन किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:24 IST

Open in App

अमरावती, 26 दिसंबर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने रविवार को यहां राजभवन में प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण के सम्मान में जलपान का आयोजन किया।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी भी अपनी पत्नी वाईएस भारती रेड्डी के साथ इस मौके पर मौजूद थे।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश-न्यायमूर्ति विनीत सरन एवं न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा भी इस आयोजन में सम्मिलित हुए।

बाद में, न्यायमूर्ति रमण ने एक अन्य कार्यक्रम में बेजावाडा बार एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित किया।

उन्होंने बेजावाडा बार एसोसिएशन के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि वह 1982-83 के दौरान इसके सदस्य थे।

इससे पहले दिन में, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के संघ और आंध्र प्रदेश विधिज्ञ परिषद के सदस्यों ने प्रधान न्यायाधीश को सम्मानित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे