लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नंदीग्राम का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:53 IST

Open in App

कोलकाता, 14 मई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि वह शनिवार को नंदीग्राम में उन जगहों का दौरा करेंगे, जहां विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं हुई थीं।

भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने हाल में नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव में हराया। अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।

इससे पहले दिन में धनखड़ ने असम के धुबरी जिले में एक शिविर का दौरा किया जहां पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के अनेक लोगों ने शरण ले रखी है। ये लोग हिंसा की घटनाओं के बाद धुबरी चले गए थे।

राज्यपाल के बृहस्पतिवार के कूचबिहार दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। सत्तारूढ़ दल ने दावा किया कि धनखड़ केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर ही गए।

राज्यपाल को जिले के सीतलकूची में काले झंडे दिखाए गए, जहां चार ग्रामीण चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की गोलीबारी में मारे गए थे। वहीं, जिले के दिनहाटा में धनखड़ के दौरे के वक्त लोगों ने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए गए।

उन्होंने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि शनिवार को वह नंदीग्राम में उन जगहों का दौरा करेंगे, जहां विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र