लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दिवाली पर लोगों को शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: November 13, 2020 15:02 IST

Open in App

चेन्नई, 13 नवंबर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी तथा विभिन्न दलों के नेताओं ने दिवाली पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं ।

अपनी शुभकामनाओं में पुरोहित ने कहा कि दिवाली त्योहार निराशा पर आशा, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत के महत्व को दिखाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस पावन और खुशी के मौके पर मैं तमिलनाडु के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं । कामना है कि यह त्योहार हमारे राज्य और समूचे देश में खुशहाली, समृद्धि,सौहार्द्र, शांति लाए और सबका अच्छा स्वास्थ्य हो। अच्छाई और रोशनी की ताकत हमेशा कायम रहेगी। ’’

पलानीस्वामी ने अपने संदेश में कहा कि दिवाली ‘‘धर्म के राज और अहंकार की हार, अंधकार को भगाने तथा खुशहाली लाने का दिन है।’’ मुख्यमंत्री ने लोगों के जीवन में समृद्धि और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

पार्टी की एक विज्ञप्ति में अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं, उपमुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक ओ पनीरसेल्वम तथा सह संयोजक पलानीस्वामी ने लोगों को शुभकामनाएं दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरूगन ने अपने संदेश में कहा , ‘‘अच्छाई से लोगों की जिंदगी रोशन हो और धर्म भूमि भारत हमेशा दुनिया को मशाल की तरह राह दिखाए।’’

पीएमके संस्थापक एस रामदास और आईयूएमएल के शीर्ष नेता के एम खादर मोहिउद्दीन ने भी लोगों को पर्व पर शुभकामनाएं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं