तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने टाइम्स समूह की अध्यक्ष के निधन पर दुख व्यक्त किया

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:34 IST2021-05-14T21:34:46+5:302021-05-14T21:34:46+5:30

Governor of Tamil Nadu, Chief Minister expressed grief over the demise of the Chairman of the Times Group | तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने टाइम्स समूह की अध्यक्ष के निधन पर दुख व्यक्त किया

तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने टाइम्स समूह की अध्यक्ष के निधन पर दुख व्यक्त किया

चेन्नई, 14 मई तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन पर शुक्रवार को दुख व्यक्त किया।

पुरोहित ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं अत्यंत दुखी हूं। उनका निधन राष्ट्र, खासकर टाइम्स समूह के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दें।’’

स्टालिन ने इंदु जैन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समुदाय के प्रति उनकी सेवाओं के लिए पद्म भूषण सहित अनेक पुरस्कार मिले थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनका (टाइम्स समूह की अध्यक्ष) निधन न सिर्फ मीडिया जगत के लिए, बल्कि समाज सेवा से जुड़े सभी लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है।’’

इंदु जैन का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण दिल्ली में बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 84 वर्ष की थीं।

उनके निधन पर दुख व्यक्त करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Governor of Tamil Nadu, Chief Minister expressed grief over the demise of the Chairman of the Times Group

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे