महाराष्ट्र के राज्यपाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: January 30, 2021 17:05 IST2021-01-30T17:05:44+5:302021-01-30T17:05:44+5:30

Governor of Maharashtra paid tribute to Mahatma Gandhi on his death anniversary | महाराष्ट्र के राज्यपाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मुंबई, 30 जनवरी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखा और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल ने यहां राजभवन में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विधानभवन में, राज्य विधानसभा भवन में अधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया, श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा।

महात्मा गांधी स्मारक समिति ने यहां राज्य सचिवालय में मंत्रालय के निकट महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अहमदनगर जिले के राहुरी में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर पवार ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्र का नेतृत्व किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Governor of Maharashtra paid tribute to Mahatma Gandhi on his death anniversary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे