लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, फारूक अब्दुल्ला व के के शैलजा ने कोविड रोधी टीका लगवाया

By भाषा | Updated: March 2, 2021 15:26 IST

Open in App

अमरावती/श्रीनगर/तिरुवनंतपुरम, दो मार्च आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्व भूषण हरिचंदन, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने मंगलवार को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक ली।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन और उनकी पत्नी सुप्रवा हरिचंदन ने विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में कोविड रोधी टीके लगवाए।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा, ‘‘सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए। कोविड-19 को न सिर्फ राज्य से, बल्कि देश से भी खत्म करना है।"

श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीनगर से लोकसभा सदस्य फारूक अब्दुल्ला (85) ने शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान में कोविड रोधी टीके की पहली खुराक ली।

अब्दुल्ला नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख भी हैं।

वहीं, केरल में स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा और उनके कैबिनेट सहयोगी ई चंद्रशेखरन ने महामारी से बचाव के लिए टीका लगवाया।

चौंसठ वर्षीय शैलजा ने तिरुवनंतपुरम में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में टीका लगवाया और सभी लोगों से अपील की कि वे सरकार के इस कार्यक्रम में हिस्सा लें।

इससे पहले बंदरगाह एवं संग्रहालय मंत्री के रामचंद्रन (76) ने अपने गृह जिले कन्नूर के एक अस्पताल में कोविड रोधी टीका लगवाया।

दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान के तहत, सोमवार से वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 से 59 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने की शुरुआत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच