राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री गहलोत ने गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 20:56 IST2020-11-23T20:56:51+5:302020-11-23T20:56:51+5:30

Governor Mishra and Chief Minister Gehlot condole the death of Gogoi | राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री गहलोत ने गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल मिश्र और मुख्यमंत्री गहलोत ने गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त किया

जयपुर, 23 नवंबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर शोक जताया है।

कांग्रेस नेता तरूण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। वह 84 साल के थे।

राज्यपाल ने ट्वीट किया है, ‘‘असम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तरुण गोगोई के निधन पर दुःख व्यक्त करता हूं। स्व. गोगोई एक लोकप्रिय नेता थे, ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति एवं उनके परिवारजनों को यह दारुण दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’

मुख्यमंत्री गहलोत ने गोगोई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री राजे, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी गोगोई के निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Governor Mishra and Chief Minister Gehlot condole the death of Gogoi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे