लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल कलराज मिश्र ने 'सांभर लेक' का भ्रमण किया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:18 IST

Open in App

जयपुर, 21 अक्टूबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बृहस्पतिवार को विश्व में प्रसिद्ध रामसर साइट सांभर झील का पर्यटक ट्रेन से भ्रमण किया।

उन्होंने रामसर साइट के रूप में विख्यात सांभर 'साल्ट लेक' और वहां के प्राकृतिक परिवेश को पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताते इस स्थान को पर्यटन विपणन की दृष्टि से अधिकाधिक प्रचारित—प्रसारित किए जाने पर जोर दिया है।

राज्यपाल ने सांभर झील में ट्रेन ट्रेक की यात्रा को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि दूर तक फैली सुरम्य सांभर झील और सूर्यास्त का यहां का दृश्य भी अद्भुत है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए यह दृश्य अनूठी यादगार है। उन्होंने सांभर झील के गुढा झपोक डेम पर कुछ समय भी बिताया।

मिश्र ने कहा कि सांभर नम भूमि क्षेत्र के रूप में तो विश्वविख्यात है ही, जरूरत इस बात की भी है कि विश्वभर के पर्यटन नक्शे में भी यह सम्मिलित हो। इसके लिए उन्होंने पर्यटन विपणन की सुनियोजित कारगर नीति के तहत इस स्थान के प्रचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन्टरनेट को 'सांभर टूरनेट' बनाते हुए इस दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।

मिश्र और राज्य की पहली महिला सत्यवती मिश्र ने सांभर झील और वहां आने वाले प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि यह नमक झील राजस्थान के पर्यटन का विशिष्ट उपहार है। साल्ट लेक की आर्द्रभूमि में सुदूर देशों से आने वाले राज-हंस और अन्य सुंदर पक्षियों की क्रीडाओं को देखना किसी भी पर्यटक के लिए कभी न भुलाने वाली अनूठी यादगार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग