लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल कलराज मिश्र ने दीपावली पर शहर की रोशनी का अवलोकन किया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 01:14 IST

Open in App

जयपुर, चार नवंबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बृहस्पतिवार को दीपावली के अवसर पर शहर की रोशनी का अवलोकन किया। मिश्र विधानसभा मार्ग से होते हुए पांचबत्ती, अजमेरी गेट, चांदपोल, त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, हवामहल और रामबाग से गुजरते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर गए।

उन्होंने बहुत से स्थानों पर गाड़ी रुकवाकर दीपावली पर रोशनी से नहाए शहर को देखा।

इससे पूर्व उन्होंने राजभवन में निर्धनों को कम्बल वितरित किए।

मिश्र ने ट्वीट के जरिये कहा कि जरूरतमंदों की सहायता मानव धर्म और सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी और कहा कि मिट्टी के दिये जलाएं तथा अपने साथ दूसरों के घरों को भी रोशन करें।

वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियो को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा, ''दीपोत्सव का यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए। अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय के इस पर्व पर सभी की सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं