लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल कलराज मिश्र ने दीपावली पर शहर की रोशनी का अवलोकन किया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 01:17 IST

Open in App

जयपुर, चार नवंबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बृहस्पतिवार को दीपावली के अवसर पर शहर की रोशनी का अवलोकन किया। वह विधानसभा मार्ग से होते हुए पांचबत्ती, अजमेरी गेट, चांदपोल, त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, हवामहल और रामबाग से गुजरते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर गए।

उन्होंने कई स्थानों पर गाड़ी रुकवाकर दीपावली पर रोशनी से नहाए शहर को देखा।

इससे पूर्व उन्होंने राजभवन में निर्धनों को कम्बल वितरित किए।

मिश्र ने ट्वीट कर कहा कि जरूरतमंदों की सहायता मानव धर्म और सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी और कहा कि मिट्टी के दीये जलाएं तथा अपने साथ दूसरों के घरों को भी रोशन करें।

वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियो को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

गहलोत ने ट्विटर पर कहा, ''दीपोत्सव का यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए। अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय के इस पर्व पर सभी की सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं