लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने की आमजन से चुनाव के लिए अनुकूल माहौल बनाने की अपील

By भाषा | Updated: August 16, 2020 05:41 IST

जगदीप धनखड़ ने शनिवार को राज्य की जनता से बेहतर माहौल बनाने की अपील की ताकि बिना किसी हिंसा के चुनाव हो सकें और राष्ट्र के लिए मिसाल कायम की जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से शनिवार को यहां राजभवन में ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ की। बनर्जी के साथ मुख्य सचिव राजीव सिन्हा और गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय समेत अन्य अधिकारी भी थे।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से शनिवार को यहां राजभवन में ‘‘शिष्टाचार भेंट’’ की। बनर्जी के साथ मुख्य सचिव राजीव सिन्हा और गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय समेत अन्य अधिकारी भी थे। रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस परेड का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे राजभवन पहुंचीं। 

लगभग एक घंटे तक चली मुलाकात के बाद बनर्जी ने कहा, ‘‘शाम को (राजभवन में) होने वाले कार्यक्रम में हम शामिल नहीं हो पाएंगे, इसलिए रेड रोड पर आयोजित समारोह के बाद यहां आ गए, हालांकि हमने पहले से समय नहीं ले रखा था। हमने राज्यपाल से बातचीत की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।’’ 

हालांकि, बाद में शाम को राजभवन में परंपरागत समारोह से मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति को लेकर धनखड़ ने उनकी आलोचना की। राज्यपाल ने कहा कि समारोह में बनर्जी की अनुपस्थिति से वह "स्तब्ध" हैं और इसके बारे में कुछ कहने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। 

वही, जगदीप धनखड़ ने शनिवार को राज्य की जनता से बेहतर माहौल बनाने की अपील की ताकि बिना किसी हिंसा के चुनाव हो सकें और राष्ट्र के लिए मिसाल कायम की जा सके। धनखड़ ने बैरकपुर में गांधी घाट पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सभी से अपील करता हूं कि हम एक ऐसा माहौल तैयार करें, जिससे हम पूरे देश में एक उदाहरण दे सकें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव सबसे अधिक प्रामाणिक, वास्तव में किसी भी तरह की हिंसा से मुक्त हैं।’’ 

हालांकि, राज्यपाल ने उस चुनाव के बारे में स्पष्ट नहीं किया किसके बारे में वह बात कर रहे थे। राज्य में 107 नगर निकायों के अलावा कोलकाता नगर निगम का चुनाव इस साल अप्रैल में होना था, जिन्हें महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव भी होना है।

टॅग्स :जगदीप धनखड़पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया