लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पर शिमला में राज्यपाल ने तिरंगा फहराया

By भाषा | Updated: January 26, 2021 17:02 IST

Open in App

शिमला, 26 जनवरी हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के बीच मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

रिज में आयोजित राज्य के मुख्य समारोह में राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व दो नगा रेजीमेंट के परेड कमांडर कैप्टन धीरज सैनी कर रहे थे।

राज्यपाल की पत्नी वसंता बंडारु और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी समारोह में शामिल हुए।

परेड में सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, एसएसबी, पूर्व सैनिकों, राज्य पुलिस, होमगार्ड, हिमाचल प्रदेश डाक सेवा और राष्ट्रीय सेवा योजना के दस्तों ने हिस्सा लिया।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों ने झांकियों के जरिए अपनी विकास योजनाओं को दर्शाया।

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड की झांकी को पहला पुरस्कार मिला। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत श्रेष्ठ योगदान के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉक्टर जनक राज को सम्मानित किया गया।

समारोह में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचेतक नरेंद्र ब्रागता, विधायक विनोद कुमार और बलवीर वर्मा, मेयर सत्य कुदल, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु भी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?