लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल पता नहीं क्यों हवाड़ा नगर निगम विभाजन विधेयक को मंजूरी नहीं दे रहे : पं.बंगाल स्पीकर

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:25 IST

Open in App

कोलकाता, 27 दिसंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष विमान बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह नहीं जानते कि क्यों राज्यपाल जगदीप धनखड़ हावड़ा नगर निगम के विभाजन संबंधी विधेयक को मंजूरी नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हावड़ा नगर निगम और बाली नगर पालिका का चुनाव राज्य के अन्य नगर निकायों के चुनावों के साथ हो सकते हैं जिनकी अनुमति राज्यपाल ने दी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में कहा ‘‘ वह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर राज्यपाल इस विधेयक को क्यों मंजूरी नहीं दे रहे हैं।’’

विधेयक को धनखड़ की मंजूरी मिलने में हो रही देरी के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि संवैधानिक प्रतिबद्धता है और ‘‘ मैं वह करूंगी जो किया जाना है और राज्यपाल वह करेंगे जो उन्हें करना चाहिए।’’

बनर्जी राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्यों के चयन के लिए विधानसभा परिसर में आयोजित बैठक से इतर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

उल्लेखनीय है कि नगर निकाय को विभाजित करने के विधेयक को लेकर राज्यपाल धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के बीच टकराव चल रहा है। इस विधेयक में हावड़ा नगर निगम से अलग कर बाली नगरपालिका गठित करने का प्रस्ताव है।

राज्यपाल ने रविवार को कहा था कि उन्होंने 24 नवंबर को ही कुछ सवाल के साथ विधेयक को राज्य सरकार को वापस भेज दिया था लेकिन अबतक जरूरी स्पष्टीकरण नहीं आया है।

राज्य निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उनकी योजना 22 जनवरी 2022 को पांच नगर निगमों को चुनाव कराने की है जबकि बाकी बचे नगर निकायों के चुनाव 27 फरवरी को कराए जाने का प्रस्ताव है।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता नगर निगम के लिए चुनाव 19 दिसंबर को संपन्न हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो