लाइव न्यूज़ :

एथलीट की नौकरी को लेकर राज्यपाल ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:53 IST

Open in App

मुंबई, चार फरवरी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने लंबी दूरी की धाविका और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली कविता राउत को नौकरी नहीं देने के लिए राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।

कुछ मुद्दों पर पहले भी महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार की आलोचना कर चुके राज्यपाल ने नासिक जिले में बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की।

राज्यपाल की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि इस पर वह सूचना जुटाएंगे और अगर कोई समस्या है तो एमवीए की सरकार उस पर जरूर गौर करेगी।

राउत (नासिक की रहने वाली) उन आठ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें राज्य सरकार ने 2016 में नौकरी की पेशकश की थी।

कोशियारी ने कहा कि राउत के पास देहरादून में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन में नौकरी है।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘लेकिन वह अपने गांव में रहना चाहती हैं और वहां सेवा देना चाहती है। मैंने खेल मंत्री (सुनील केदार) को पत्र लिखा। उन्होंने मुझे कहा कि वह कविता को नौकरी देंगे।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन राउत कह रही हैं कि उन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिली।

कोशियारी ने कहा, ‘‘राज्यपाल ने इस बारे में बात की, मंत्री ने भी इस बारे में कहा (नौकरी देने के लिए)। लेकिन अब तक उन्हें नौकरी नहीं मिली है। इसलिए कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।’’

उन्होंने राउत को नौकरी मिलने का आश्वासन दिया।

इस बीच उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि राज्य सरकार पहले भी खिलाड़ियों को नौकरी दे चुकी है।

पवार ने कहा, ‘‘अब राज्यपाल जो बोल रहे हैं वह उनका अधिकार है। लेकिन मैं जानकारी लूंगा। अगर कहीं कोई समस्या है तो महाविकास आघाडी में मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) हों, मैं होऊं, केदार (खेल मंत्री) हों या अदिति (तटकरे), हम इस पर गौर करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू