लाइव न्यूज़ :

दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुने जाने पर राज्यपाल ने रजनीकांत को बधाई दी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 22:36 IST

Open in App

चेन्नई, एक अप्रैल तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने अभिनेता रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बृहस्पतिवार को बधाई दी और कहा कि भारतीय सिनेमा में उनका योगदान ‘‘उत्कृष्ट एवं विविधतापूर्ण है।’’

राजभवन की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि रजनीकांत को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि अभिनेता का नाम उन महान हस्तियों की सूची में शामिल हो गया है जिन्हें पहले यह सम्मान प्राप्त हो चुका है।

उन्होंने अभिनेता को बधाई देते हुए कहा, ‘‘भारतीय सिनेमा में आपका योगदान उत्कृष्ट एवं विविधतापूर्ण है। आपको बधाई।’’

विज्ञप्ति में पुरोहित के हवाले से कहा गया, ‘‘क्षेत्र एवं भाषा की सीमाओं से परे लाखों लोग आपको आदर्श मानते हैं और आपकी छवि सामाजिक हितों के दूत के तौर पर अनेक घरों की दीवारों पर चस्पा है।’’

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि 2019 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से रजनीकांत को सम्मानित किया जाएगा। शिवाजी गणेशन और दिवंगत निर्देशक बालाचंद्र के बाद तमिल सिने जगत की वह तीसरी हस्ती हैं जिन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र